रामपुर:प्रमुख जिला गणना अधिकारी/जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में मकान सूचीकरण एवं घर-घर सर्वेक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित किया जाएगा।यह कार्य पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से कराया जाएगा,जिसमें आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।07 से 21 मई 2026 तक नागरिक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना कर सकते हैं।
22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक द्वारा 33 बिन्दुओं पर प्रत्येक घर पर जाकर मकानों एवं परिवारों का विवरण एकत्र करेंगे।जनगणना अधिनियम,1948 के अंतर्गत मकान से संबंधित विवरण,परिवार की संरचना एवं सदस्यों की जानकारी,पेयजल,शौचालय,बिजली,ईंधन जैसी मूलभूत सुविधाएं घरेलू उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी एकत्रित की जायेगी।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।सभी नागरिक सही एवं सटीक जानकारी दें तथा जनगणना देश की योजना निर्माण की आधारशिला है,इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।












