Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में ट्रैक्टर की टक्कर से पति की मौत:पत्नी और मासूम बेटी...

श्रावस्ती में ट्रैक्टर की टक्कर से पति की मौत:पत्नी और मासूम बेटी दूर गिरकर घायल, पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक पर मामला दर्ज


श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चेतियामुरार चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की पत्नी और दो वर्षीय बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। मृतक की पहचान बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हड़वाकोबर निवासी 29 वर्षीय नकुल सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी 27 वर्षीय पत्नी मोनू सिंह और 2 वर्षीय पुत्री बिट्टी सिंह के साथ शुक्रवार शाम कासियापुर में रिश्तेदारी मे आये हुए थे। देर रात वापस घर लौटते समय चेतियामुरार चौराहे के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नकुल सिंह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और बेटी बाइक से दूर जा गिरीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से घायल मोनू सिंह और उनकी बेटी बिट्टी सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। वहीं मृतक का परिवार बहराइच जिले का निवासी है जिसके चलते परिवार के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, हादसे की बाद पत्नी काफी सदमे में थी वह भी परिवार संबंधी ज्यादा जानकारी नहीं दे पाईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी मोनू सिंह की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments