Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाइक-टेम्पो की टक्कर:पति-पत्नी घायल, गंभीर हालत में एक रेफर

बाइक-टेम्पो की टक्कर:पति-पत्नी घायल, गंभीर हालत में एक रेफर


इकौना-धनुही मार्ग पर बुधवार रात एक बाइक और टेम्पो की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पति को प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित तेंदुवा कबीर गांव निवासी विंदेश्वरी प्रसाद अपनी पत्नी आरती के साथ बाइक से इकौना कस्बे के मोहल्ला बेचू बाबा में अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। इकौना-धनुही मार्ग पर उनकी बाइक सामने चल रहे एक टेम्पो से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया। चिकित्सकों ने विंदेश्वरी प्रसाद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं, आरती का उपचार सीएचसी में ही किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments