Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में अवैध अस्पताल सील:स्वास्थ्य विभाग की टीम को नहीं मिले वैध...

बहराइच में अवैध अस्पताल सील:स्वास्थ्य विभाग की टीम को नहीं मिले वैध दस्तावेज, रोशन हॉस्पिटल पर की कार्रवाई


बहराइच में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार शाम एक निजी अस्पताल को सील कर दिया। यह कार्रवाई बिना वैध दस्तावेजों के संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार के निर्देश पर अवैध अस्पतालों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को आरटीओ रोड स्थित रोशन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। अस्पताल संचालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। डॉ. वर्मा ने बताया कि सीएमओ के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में अवैध रूप से संचालित सभी अस्पतालों को बंद कराया जाए। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने मटेरा इलाके में छापेमारी कर पांच से अधिक निजी क्लीनिक और अस्पतालों को सील किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments