HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आगामी आरक्षी नागरिक...

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत की गई महत्वपूर्ण बैठक*

संबंधित अधिकारियों, मजिस्ट्रेट्स एवं केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए दिशा-निर्देश*

*श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, सुलतानपुर द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आगामी भर्ती परीक्षा (जो कि दिनांक 08, 09 व 10 जून को होना प्रस्तावित है) के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार सुलतानपुर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।*

बैठक में परीक्षा की समग्र तैयारियों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट्स, स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स एवं पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या अफवाह पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभ्यर्थियों को सुगमता व सुरक्षा का पूर्ण वातावरण मिले।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने सुरक्षा के दृष्टिगत कहा कि सॉल्वर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग, सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों एवं अन्य अनुचित साधनों पर एलआईयू और पुलिस की पैनी व कड़ी नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments