Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में 7 साल के मासूम का गला रेता:पारिवारिक रंजिश में हत्या...

बहराइच में 7 साल के मासूम का गला रेता:पारिवारिक रंजिश में हत्या का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; खून से सने कपड़े और हथियार बरामद


कैसरगंज पुलिस ने एक 7 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त मुकेश कुमार निषाद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। यह घटना 13 मई 2024 को सामने आई, जब थाना कैसरगंज पुलिस को ग्राम दयालपुरवा मंझारा तौकली में एक बालक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को वादी लक्ष्मण निषाद के 7 वर्षीय पुत्र का शव झाड़ियों में मिला। बालक की गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मुकेश कुमार निषाद (20 वर्ष, पुत्र राम सुमिरन) को ग्राम घाघी रघौली मंझारा तौकली स्थित एक बाग से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त मुकेश ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने पारिवारिक रंजिश के चलते बालक की हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा, घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े, घटनास्थल से मिली खून से सनी मिट्टी और रैपर बरामद किए गए हैं। साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 103(1) बीएनएस के साथ-साथ 5एम/6 पॉक्सो एक्ट की भी वृद्धि की गई है। इस सफल अनावरण में थानाध्यक्ष कैसरगंज राजेश कुमार शुक्ला, व.उ.नि. वीरेंद्र मिश्रा, मु.आ. दीपक चौधरी, मु.आ. अंजनी त्रिपाठी, का. विजय कुमार और का. अनुज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments