Homeक्राइम (Crime)उत्तर प्रदेश : फतेहपुर में QR कोड भेजकर करता था साइबर फ्रॉड,...

उत्तर प्रदेश : फतेहपुर में QR कोड भेजकर करता था साइबर फ्रॉड, खुद को बताता था CBI अधिकारी, साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

फतेहपुर : थाना जहानाबाद पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को डराने-धमकाने और ऑनलाइन ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरेन्द्र पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम नारायणपुर मजरा कलाना, थाना जहानाबाद के रूप में हुई है. आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अंजान लोगों को फोन करता था और स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर अश्लील वीडियो देखने के नाम पर मुकदमा दर्ज कराने व गिरफ्तारी की धमकी देता था. इसके बाद क्यूआर कोड भेजकर पीड़ितों से रुपये ट्रांसफर करा लेता था.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने इसी तरीके से मुंबई निवासी एक युवक से 28,540 रुपये की साइबर ठगी की थी. मामले की जांच के दौरान मोबाइल नंबर की लोकेशन ग्राम नारायणपुर मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना जहानाबाद में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जहानाबाद पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments