Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज फरेंदा में आकाशीय बिजली गिरी, छप्पर खाक:प्रभु दर्शन को निकले गृहस्वामी...

महराजगंज फरेंदा में आकाशीय बिजली गिरी, छप्पर खाक:प्रभु दर्शन को निकले गृहस्वामी बाल-बाल बचे,


महराजगंज जिले के फरेंदा तहसील क्षेत्र अंतर्गत फरेंदा खुर्द गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक रिहायशी छप्पर का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना में सामान जल गया, लेकिन गृहस्वामी रमाशंकर यादव बाल-बाल बच गए। यह हादसा रविवार भोर में हुआ। रमाशंकर यादव प्रतिदिन गांव के बाहर बगीचे के पास स्थित पोखरी में मछली पालन करते हैं और मछलियों की रखवाली के लिए अपने छप्पर के मकान में ही सोते थे। हालांकि, शनिवार रात को उन्होंने अपनी दिनचर्या में बदलाव किया। रविवार भोर में उन्हें ‘प्रभु नाथ दर्शन’ के लिए ट्रेन पकड़कर रवाना होना था। यात्रा की तैयारी और सुबह जल्दी उठने की वजह से रमाशंकर शनिवार रात छप्पर में न सोकर, गांव के भीतर अपने पक्के मकान में सोने चले गए थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह करीब 3:00 बजे रमाशंकर अपनी यात्रा के लिए निकल गए। उनके घर से निकलते ही अचानक मौसम खराब हो गया और तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे उसी छप्पर पर जा गिरी, जहाँ वे रोज सोया करते थे। बिजली गिरते ही छप्पर में भीषण आग लग गई और वह कुछ ही पलों में धू-धू कर जलने लगा। आग की ऊंची लपटें देखकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छप्पर के भीतर रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, पंपसेट और अन्य कीमती सामान सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। रमाशंकर यादव को सफर के दौरान ही फोन पर इस घटना की सूचना दी गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular