Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में एसएसबी ने 320 किलो कद्दू बीज पकड़ा:नेपाल से तस्करी कर...

महराजगंज में एसएसबी ने 320 किलो कद्दू बीज पकड़ा:नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा था, एक तस्कर गिरफ्तार


महराजगंज में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलोग्राम कद्दू के बीज जब्त किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एफ समवाय झुलनीपुर की सीमा चौकी शीतलापुर टीम ने की। एसएसबी टीम ने दो साइकिलों के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। बरामद सामान को आवश्यक कार्रवाई के बाद सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 15 मई को तड़के लगभग 3 बजे आसूचना शाखा से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से भारत की ओर अवैध सामान लाने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर सीमा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सा.) धनवीर सिंह रावत के नेतृत्व में एक विशेष नाका टीम गठित की गई। टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 502 के पास शीतलापुर क्षेत्र में घेराबंदी की। करीब 3:30 बजे नेपाल की ओर से एक व्यक्ति साइकिल पर सफेद बोरे लेकर भारत की तरफ आता दिखाई दिया। जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी साइकिल की जांच के दौरान चार बोरे मिले, जबकि पास के केला बागान की तलाशी में एक अन्य साइकिल पर चार और बोरे बरामद हुए। कुल आठ बोरी कद्दू के बीज बरामद हुए, जिनका कुल वजन 320 किलोग्राम बताया गया। इसके साथ दो साइकिलें भी जब्त की गईं। पकड़े गए युवक की पहचान अनूप साहनी (23 वर्ष) पुत्र गोपाल साहनी निवासी ग्राम इटहिया, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई। पूछताछ में अनूप साहनी ने बताया कि वह यह माल नेपाल के नवलपरासी जिले के हरखपुरा गांव से भारत ला रहा था। उसने यह भी बताया कि बरामद कद्दू के बीज का मालिक इटहिया निवासी अमरुल्लाह है। सूत्रों के अनुसार, यह कद्दू का बीज सूडान से नेपाल लाया जाता है और फिर तस्करी के जरिए भारत पहुंचाया जाता है, जहां इसे ड्राई फ्रूट के रूप में विभिन्न शहरों में बेचा जाता है। एसएसबी की इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षी मुकेश सिंह, आरक्षी मनोज यादव, आरक्षी अवधेश चौधरी और चालक आरक्षी अमृत मिंज शामिल रहे। निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, समवाय प्रभारी झुलनीपुर ने बताया, “भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एसएसबी लगातार सतर्कता के साथ अभियान चला रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर हमारी कड़ी नजर बनी हुई है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।”

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments