श्रावस्ती में इकौना-धनुही मार्ग पर शनिवार शाम एक युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित पिपरा ललित नगर निवासी पप्पू (40) पुत्र छेदी राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पप्पू शनिवार सुबह पेंटिंग का काम करने के लिए विशुनापुर गए थे। शाम को काम समाप्त कर वह अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इकौना-धनुही मार्ग पर बालापुर के पास वह घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें तत्काल एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पप्पू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिनगा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रावस्ती में इकौना-धनुही मार्ग पर घायल युवक की मौत:पेंटिंग का काम कर लौट रहा था घर, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












