Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पारिवारिक कलह के बाद पत्नी...

सिद्धार्थनगर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पारिवारिक कलह के बाद पत्नी के मायके जाने से था परेशान


सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के अलीदापुर गांव में मंगलवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह और घरेलू तनाव को घटना का कारण बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, चार भाई और दो मासूम बच्चे छोड़ गया है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। वह शादी-विवाह कार्यक्रमों में कैटरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार, प्रदीप मेहनती और मिलनसार स्वभाव का था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उसका पारिवारिक माहौल ठीक नहीं चल रहा था। पत्नी नीलम उर्फ गुड़िया से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह नाराज होकर अपने रिश्तेदारी में चली गई थी। इस घटना के बाद से प्रदीप मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात प्रदीप ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के सदस्यों ने उसे जगाने की कोशिश की। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने पर प्रदीप का शव फंदे से लटका मिला। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक की लगभग 12 वर्षीय बेटी संध्या और तीन वर्षीय बेटे प्रियांशु अब पिता के साये से वंचित हो गए हैं। सूचना मिलने पर थाना चिल्हिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कमरे और आसपास के हालात का भी निरीक्षण किया

परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में किसी पर प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments