निचलौल क्षेत्र की जेएचवी गड़ौरा चीनी मिल में चार महीने से वेतन न मिलने से नाराज मजदूरों का धरना प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। गुस्साए श्रमिकों ने मिल गेट पर चीनी लोडिंग का काम पूरी तरह ठप कर दिया। मजदूरों ने मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में मजदूर मिल परिसर में एकत्र हुए और बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने बताया कि पिछले चार महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। घर का राशन, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार मिल प्रबंधन से गुहार लगाई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया गया। आक्रोशित श्रमिकों द्वारा चीनी लोडिंग कार्य पूरी तरह बंद करा देने से मिल के संचालन पर सीधा असर पड़ा है। मजदूरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं होगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। मजदूर संघ के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्र ने कहा कि मिल मजदूरों की मेहनत से चलती है, लेकिन उन्हीं श्रमिकों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। लगातार तीसरे दिन जारी इस प्रदर्शन से मिल प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय रहते कोई समाधान नहीं निकला तो स्थिति और बिगड़ सकती है। मजदूर फिलहाल आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं। इस मामले पर उपजिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर मिल मालिक से बातचीत चल रही है। मालिक ने एक महीने के भुगतान के लिए सहमति दी है, जबकि मजदूर कम से कम दो महीने का भुगतान चाहते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कोई समाधान निकल जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गड़ौरा चीनी मिल में तीसरे दिन मजदूरों का धरना जारी:4 महीने से नहीं मिला वेतन, गेट पर चीनी की लोडिंग पूरी तरह ठप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












