Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिंदुरिया में एक परिवार के तीन सदस्य बीमार:खाना खाने के बाद बिगड़ी...

सिंदुरिया में एक परिवार के तीन सदस्य बीमार:खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, फूड प्वाइजनिंग की आशंका


शुक्रवार देर रात भोजन करने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह घटना ग्राम सभा सिंदुरिया में हुई। किसान विनोद, उनकी पत्नी हीरमती और बेटे रंजीत ने रात में एक ही आटे से बनी रोटी चटनी के साथ खाई थी। कुछ देर बाद सोने के दौरान तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी मिठौरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद शनिवार सुबह उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया। फिलहाल, तीनों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने शुरुआती तौर पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। विनोद की बेटी प्रतिज्ञा के अनुसार, शुक्रवार शाम गांव का एक व्यक्ति उनके घर आटा देकर गया था। रात में उसी आटे से रोटी बनाई गई थी। परिवार की अन्य बेटियों ने मोटी रोटी नहीं खाई और चावल-चटनी का सेवन किया, जिससे उनकी तबीयत सामान्य रही। इससे परिजनों को आटे में गड़बड़ी की आशंका है। परिजनों ने बचा हुआ आटा सुरक्षित रख लिया है और प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की है। पड़ोसी दीपक कसौधन ने बताया कि इसी तरह का आटा गांव के अन्य घरों में भी वितरित होने की जानकारी मिली है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने पुष्टि की कि तीनों मरीजों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण मिले थे। उन्होंने कहा कि आटे में किसी भी तरह की गड़बड़ी की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular