निचलौल क्षेत्र के गुरली स्थित प्रसिद्ध भवरहिया माता मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन और विशाल महाभंडारा संपन्न हुआ। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भक्तिमय माहौल में किया गया था। अनुष्ठान के दौरान पूरा क्षेत्र ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ के पावन महामंत्र से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान पुरोहित आचार्य श्री राम प्रभाकर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। ग्रामीण राज मंगल राजभर ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मुख्य यजमान के रूप में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। हरि कीर्तन के बाद एक विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया। इसमें गुरली ग्राम सभा और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने माता के दरबार में मत्था टेका, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक अखिल भारतीय हिंदू परिषद (महाराजगंज) के जिलाध्यक्ष गौरव दुबे और ग्राम गुरली के ग्राम अध्यक्ष सुरेश राय थे। इस अवसर पर विनय दुबे, रवींद्र सिंह, सुरजीत सिंह, नंदलाल सिंह, अमर जीत सिंह, विश्वनाथ राय, संतोष सिंह, रामप्रीत राजभर, राजेंद्र राय, अधारे प्रजापति, जोखू प्रजापति, शत्रुघ्न राय, ब्रह्मा राय, दिनेश राय, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में संत और स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गुरली में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन संपन्न:हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-शांति की कामना की
RELATED ARTICLES












