#बस्ती_न्यूज
बस्ती के विक्रमजोत हर्रैया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की सड़क गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पहली ही हल्की बारिश के बाद चौकड़ी टोल प्लाजा के पास समेत कई स्थानों पर सड़क धंस गई और बड़े गड्ढे बन गए, जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। ‘गड्ढा मुक्त हाईवे’ का दावा सवालों में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार और गड्ढा मुक्त बताए गए नेशनल हाईवे की हालत पहली बारिश में ही खराब होती दिखाई दी। कई हिस्सों में सड़क की सतह धंसने लगी है। टोल प्लाजा के आसपास सबसे ज्यादा असर स्थानीय लोगों के अनुसार चौकड़ी टोल प्लाजा के पास सड़क की स्थिति अधिक खराब हुई है। यहां सड़क पर बने गहरे गड्ढे वाहनों के लिए जोखिम पैदा कर रहे हैं। हर गुजरते वाहन के साथ बढ़ रहा हादसे का खतरा सड़क पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खतरनाक हो सकती है। एक साल भी नहीं टिक सकी सड़क स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि सड़क की मरम्मत हुए अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ, फिर भी इतनी जल्दी सड़क का धंस जाना निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जांच और जवाबदेही की उठी मांग ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग की है। तत्काल मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा संभव स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और गड्ढों को नहीं भरा गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पहली बारिश में खुली हाईवे निर्माण की पोल:बस्ती में NH-27 धंसा, टोल प्लाजा के पास बने खतरनाक गड्ढे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












