Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गायघाट में प्रमुख सचिव की मौजूदगी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम:सरयू तट पर...

गायघाट में प्रमुख सचिव की मौजूदगी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम:सरयू तट पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया गया


गायघाट, । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत पुरैना भवानीबक्श में सरयू नदी के तट पर एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख सचिव (खाद्य एवं रसद विभाग) श्री रणवीर प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार धन्वंता और खंड विकास अधिकारी श्री राहुल पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपायुक्त (श्रम) श्री रवि शंकर पांडेय, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री आलोक मिश्रा और सहायक विकास अधिकारी महोदय ने भी शिरकत की। सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय ग्राम पंचायत सचिव श्री आशीष शर्मा, ग्राम रोजगार सेवक श्री दाताराम, श्री पुनीत कुमार त्रिपाठी और पंचायत सहायक श्री धर्मेंद्र निषाद का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments