श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET)-2026 का आयोजन दिनांक 02, 03 एवं 04 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित है। उक्त परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन हेतु प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों की व्यापक ड्यूटी लगाये जाने के कारण दिनांक 04 जुलाई, 2026 (प्रथम शनिवार) को निर्धारित ’’सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ का आयोजन किया जाना संभव नहीं है।
इसलिए शासन के निर्देशों के अनुपालन में आदेशित किया जाता है कि जनपद की समस्त तहसीलों में दिनांक 04 जुलाई, 2026 (शनिवार) को प्रस्तावित ’सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के स्थान पर दिनांक 06 जुलाई, 2026 (सोमवार) को प्रातः 10ः00 बजे से अपराह्न 02ः00 बजे तक ’सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन नियमानुसार सुनिश्चित कराया जाये।समस्त उप जिलाधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निर्धारित समय पर शासनादेशों में वर्णित व्यवस्था एवं प्रक्रिया के अनुसार करते हुए प्राप्त होने वाली जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जनसामान्य को सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि परिवर्तन की सूचना व्यापक रूप से उपलब्ध करायी जाये, जिससे किसी भी नागरिक को असुविधा न हो।
उन्होने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET)-2026 की समाप्ति के उपरान्त शासनादेश में वर्णित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पूर्ववत् किया जायेगा। समस्त सम्बन्धित अधिकारी उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के दृष्टिगत सोमवार 06 जुलाई को आयोजित होगा ’सम्पूर्ण समाधान दिवस’-जिलाधिकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












