- उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से राहत दिलाने की बड़ी पहल
उतरौला। विधानसभा क्षेत्र उतरौला के बदलपुर चौखड़िया फीडर स्थित 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र में 5 एमवीए क्षमता के नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं फीता काटकर किया गया, इस नवीन ट्रांसफॉर्मर के स्थापित होने से बदलपुर 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उतरौला ग्रामीण एवं उतरौला नगर फीडर के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को अब अधिक सुचारु, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर प्रधान अमरनाथ वर्मा, सभासद प्रतिनिधि विकास गुप्ता, तिलक राम, बाबू गौरांग श्रीवास्तव, अवर अभियंता (जेई) रविंद्र कुमार, जुगनू, फारूक शाह, लाइनमैन माँगरे सहित विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।












