HomeHealth & Fitness'भारत एंड इट्स साइंटिफिक ग्लोरी – चैप्टर 2' : गाजियाबाद में विज्ञान,...

‘भारत एंड इट्स साइंटिफिक ग्लोरी – चैप्टर 2’ : गाजियाबाद में विज्ञान, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण का भव्य संगम

गाजियाबाद। भारत की गौरवशाली वैज्ञानिक परंपरा और विकसित राष्ट्र के संकल्प को समर्पित भव्य कार्यक्रम ‘भारत एंड इट्स साइंटिफिक ग्लोरी – चैप्टर 2’ का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को जानकी भवन, रामलीला ग्राउंड, कवि नगर, गाजियाबाद में अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के 19 राज्यों से आए युवाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को एक व्यापक और प्रेरणादायक आयाम दिया। विद्यार्थियों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमा प्रदान की। 

वैज्ञानिक विरासत से आधुनिक उपलब्धियों तक का प्रेरक संदेश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में भारत की प्राचीन वैज्ञानिक विरासत, आधुनिक उपलब्धियों और वैश्विक मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत ने प्राचीन काल से ही गणित, खगोल विज्ञान, आयुर्वेद और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में विश्व को नई दिशा दी है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में योगदान दें।

युवाओं में वैज्ञानिक सोच जगाने का संकल्प

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की प्राचीन एवं आधुनिक वैज्ञानिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना और युवाओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विभिन्न सत्रों के माध्यम से वक्ताओं ने भारत की वैज्ञानिक यात्रा, आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदमों तथा भविष्य की अपार संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं विधायक अजीतपाल त्यागी, कार्य समिति सदस्य नदीम कुरैशी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सफल आयोजन के सूत्रधार

कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं सफल आयोजन युवा मोर्चा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विनीत वत्स त्यागी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बेंगलूरु टीम ने जीता खिताब

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक सत्रों में कर्नाटक के बेंगलूरु से आई टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा आयोजन

उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता और प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments