बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के भक्तापुर ग्राम पंचायत के मजरा बेडियन पूर्व में शुक्रवार रात लगभग 7 बजे एक घायल नीलगाय गांव में एक ग्रामीण के दरवाजे पर आकर गिर गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नीलगाय के पास जाकर देखा कि उसके पिछले दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी को दी। बहराइच के पशु चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि नीलगाय के इलाज के लिए जल्द ही एक पशु चिकित्सा टीम मौके पर भेजी जाएगी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नीलगाय को किसी शिकारी ने घायल किया है। रिसिया थाना प्रभारी करुणाकर पांडे ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है।
बहराइच में घायल नीलगाय गांव पहुंची:ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा टीम को बुलाया, शिकार की आशंका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












