आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के वार्ड संख्या-11 करौता में निर्माणाधीन सीसी रोड और पोखरा सुंदरीकरण कार्यों का चेयरमैन चंदू चौधरी ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। स्थानीय लोगों ने सड़क, जल निकासी एवं अन्य जन सुविधाओं से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे। इस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्माणाधीन सीसी रोड के कार्य की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पोखरा सुंदरीकरण कार्य के संबंध में अधिकारियों ने कहा कि इसके पूर्ण होने से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर पर्यावरणीय सुविधाएं मिलेंगी। निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, जल निकासी, सुंदरीकरण तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के माध्यम से नगरवासियों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
करौता में सीसी रोड और पोखरा सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण:अधिकारियों ने गुणवत्ता जांची, त्वरित समाधान के निर्देश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












