Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बोधि पथ ग्रीष्मकालीन कार्यशाला आयोजित:सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण पर...

श्रावस्ती में बोधि पथ ग्रीष्मकालीन कार्यशाला आयोजित:सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण पर बौद्ध दृष्टिकोण पर हुई चर्चा।


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला ‘बोधि पथ’ का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जगतजीत इंटर कॉलेज, इकौना में प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में ‘सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण में बौद्ध दृष्टिकोण’ विषय पर आयोजित हुई। कार्यशाला के चौथे दिन मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष श्रीवास्तव (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना) और विशिष्ट अतिथि इंडियन बैंक, इकौना के शाखा प्रबंधक आयुष श्रीवास्तव तथा नवोदय विद्यालय भिनगा के प्रधानाचार्य नसीम अहमद रहे। अतिथियों ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। तस्वीरें देखिए –
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने ‘वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ’ का संदेश दिया। उन्होंने वृक्षों को धरती की शान, प्राणियों के लिए वरदान और प्राणवायु प्रदान करने वाला बताया। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष हमारे वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य हैं। विशिष्ट अतिथि आयुष श्रीवास्तव ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष किसी जाति या धर्म का भेद नहीं करते, वे सभी के लिए समान हैं। उन्होंने वृक्षों के जीवन चक्र और मानव जीवन में उनके योगदान को रेखांकित किया, जैसे जन्म से लेकर मृत्यु तक वे विभिन्न रूपों में सहायक होते हैं। सभा अध्यक्ष एवं जगतजीत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने वृक्षों को सच्चा साथी बताते हुए कहा कि वे जीवन भर साथ देते हैं और कभी धोखा नहीं देते। इस अवसर पर डॉ. अनिल त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद, राजेश कुमार द्विवेदी सहित कई शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments