Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन:तहसीलदार, विधायक सहित हजारों लोगों ने...

नानपारा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन:तहसीलदार, विधायक सहित हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास


रविवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नानपारा तहसील क्षेत्र में योग का आयोजन किया गया। तहसील प्रांगण, कोतवाली, ब्लॉक कार्यालय और स्कूल-कॉलेजों सहित विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान ‘योग से निरोग’ का संदेश हर जगह गूंजा, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। तहसील प्रांगण में तहसीलदार शैलेश अवस्थी के नेतृत्व में तहसील के अधिकारी-कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। श्री अवस्थी ने योग को तनाव कम करने और शरीर को निरोग रखने का माध्यम बताया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हर्षित पांडे, मथुरा प्रसाद, अमीन आदित्य सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। खंड विकास कार्यालय में बीडीओ राहुल पांडे, ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा और प्रमुख प्रतिनिधि कृपा राम वर्मा के साथ ब्लॉक कर्मियों ने योग किया। बीडीओ ने ग्रामीणों से प्रतिदिन योग करने की अपील की। इस दौरान बीओपीआरडी अजय कुमार गुप्ता सहित कई ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे। तस्वीरें देखिए – कोतवाली नानपारा में क्षेत्राधिकारी पहुंप सिंह और कोतवाल राजनाथ सिंह की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि एक फिट पुलिस बल ही सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकता है। शंकर इंटर कॉलेज में विधायक रामनिवास वर्मा ने छात्रों के साथ योग किया। उन्होंने बच्चों को योग के लाभ बताए और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष रेखा पांडे, नगर महामंत्री विपिन सिंह, नामित सभासद तीरथ राम साहू और बसंत मधुकर त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्कूली बच्चे उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों, स्कूलों और सामाजिक संगठनों ने भी योग शिविर आयोजित किए, जहाँ लोगों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और विभिन्न आसन किए। आयोजकों ने बताया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। उनके अनुसार, प्रतिदिन 30 मिनट योग करने से बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments