Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया पार्क-तालाब का निरीक्षण:बलुआ चौराहे पर ठेकेदार...

इटवा नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया पार्क-तालाब का निरीक्षण:बलुआ चौराहे पर ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश


नगर पंचायत इटवा के अध्यक्ष विकास जायसवाल ने शनिवार को वार्ड नंबर 7 के बलुआ चौराहे पर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के सुंदरीकरण और पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, अध्यक्ष जायसवाल ने संबंधित ठेकेदार को बरसात से पहले सभी कार्य मानक के अनुरूप जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के इस कदम की सराहना की। इस दौरान अंकुर भट्ट, रामविलास वर्मा, डी डी भट्ट, राधेश्याम यादव, राम सिंह यादव, ज्ञान दास चौरसिया, रमेश भट्ट, जगदंबा मिश्रा, राहुल भारत, लाल पांडे, अमन श्रीवास्तव, फागू, रामविलास यादव, राजन गुप्ता, विकास गुप्ता और सुधीर गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments