जड़ार से बरियारपुर को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत के कुछ ही महीनों बाद उसकी हालत खराब होने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के महज दो-तीन महीने बाद ही सड़क जगह-जगह से फटने लगी है और कई स्थानों पर सतह फूलकर ऊपर उठ गई है। इससे सड़क के जल्द ही गड्ढों में तब्दील होने की आशंका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क कुछ समय तक ठीक रही, लेकिन वाहनों का आवागमन शुरू होते ही दो-तीन महीने में ही इसमें दरारें उभरने लगीं। वर्तमान में सड़क की परत फटने, फूलने और कई जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि यदि समय रहते इसकी जांच और मरम्मत नहीं की गई, तो आगामी बरसात में स्थिति और खराब हो सकती है। जड़ार-बरियारपुर मार्ग दर्जनों गांवों के लिए आवागमन का एक प्रमुख साधन है। जड़ार, बरियारपुर, पिपरपाती, बासपार, जमुनिया, बिन्दवलिया, सोहरौना तिवारी और पिपरिया जैसे कई गांवों के लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं। सड़क की खराब होती स्थिति से विद्यार्थी, किसान, मरीज और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क का स्थलीय निरीक्षण करने और इसमें प्रयुक्त सामग्री तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह जांचना आवश्यक है कि निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन किया गया है या नहीं। ग्रामीण प्रमोद पटेल और सोयेब अहमद ने कहा कि यदि जांच में निर्माण कार्य में कोई कमी पाई जाती है, तो संबंधित कार्यदायी संस्था से मानक के अनुरूप सड़क की पुनः मरम्मत कराई जानी चाहिए। उनका उद्देश्य है कि यह महत्वपूर्ण मार्ग कुछ ही समय में फिर से गड्ढों में तब्दील न हो। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से इस मामले का संज्ञान लेने और शीघ्र उचित कार्रवाई करने की अपील की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जड़ार-बरियारपुर सड़क 2-3 महीने में खराब:मरम्मत के बाद जगह-जगह दरारें, ग्रामीणों ने गुणवत्ता जांच की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












