#बस्ती_न्यूज
बस्ती में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। गाड़ी संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच से 5.50 किलोग्राम चरस मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के निर्देश पर आरपीएफ की एक विशेष टास्क टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने बस्ती रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार प्रजापति, हेड कांस्टेबल सर्विस सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश प्रसाद, अनिरुद्ध मौर्य, धर्मेंद्र यादव, अरविंद सिंह, अमरनाथ, देवेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल थे। इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती के प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार पाठक, कांस्टेबल उपेंद्रनाथ मिश्रा और जितेंद्र कुमार ने सहयोग किया। वहीं, जीआरपी बस्ती की ओर से उप निरीक्षक विनय कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल विजय प्रसाद और अनुज गुप्ता भी शामिल रहे। तलाशी के दौरान सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक लावारिस बैग संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जांच करने पर बैग के भीतर से 5 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जीआरपी बस्ती को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बरामद चरस के स्रोत और इसे ले जाने वाले तस्करों की पहचान के लिए जांच जारी है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद बेग मिर्जा ने बताया कि इस कार्रवाई को रेलवे सुरक्षा एजेंसियों की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सत्याग्रह एक्सप्रेस से 2.75 करोड़ की चरस बरामद:बस्ती में आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, तस्करों की तलाश जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












