HomeHealth & Fitnessमुठभेड़ के दौरान गोकशी के दो आरोपित जुनैद और कय्यूम गिरफ्तार

मुठभेड़ के दौरान गोकशी के दो आरोपित जुनैद और कय्यूम गिरफ्तार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के थाना कटघर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गोकशी के दो आरोपित जुनैद और कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित कय्यूम दो माह पहले ही जेल से बाहर आया था।

पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा किनारे मुस्तफाबाद के जंगल में गुरुवार को पशु के अवशेष मिले थे। कटघर थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कटघर थाने की पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सक्टूनगला जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दो आरोपित जा रहे थे। पुलिस ने आरोपिताें की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें थाना मूंढापांडे क्षेत्र के सिरसखेड़ा निवासी जुनैद और मूंढापांडे के ही खानपुर लक्की निवासी कय्यूम पैर में गोली लगने घायल हो गए।

एसपी सिटी ने आगे बताया कि आरोपितों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने ही एक दिन पहले रामगंगा किनारे गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। कव्यूम पहले भी मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments