#बस्ती_न्यूज
बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला राशन लेने जा रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजाराम यादव ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी पत्नी राजपति यादव के साथ गांव के सामने गौर-बभनान मुख्य मार्ग पर राशन लेने जा रहे थे। सड़क पार करते समय गौर की ओर से बभनान जा रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने राजपति यादव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजपति यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पैकोलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने राजाराम यादव की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है। मृतका के परिवार में इस घटना से गहरा दुख है। थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर:राशन लेने निकली महिला की मौके पर मौत, परिवार में कोहराम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












