HomeHealth & Fitnessजो सुविधाएं आगरा के मेडिकल कॉलेज में है, वह फिरोजाबाद में क्यो...

जो सुविधाएं आगरा के मेडिकल कॉलेज में है, वह फिरोजाबाद में क्यो नही- जफर आलम

IMG_20260420_215037

फिरोजाबाद, जिला स्वास्थ्य समिति सदस्य एवं चिराग सोसायटी निदेशक जफर आलम ने फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जो सुविधाएं आगरा मेडिकल कॉलेज में है वह फिरोजाबाद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ( राजकीय मेडिकल कॉलेज) में मरीजो को उपलब्ध क्यो नही
उन्होंने कहा है, कि फिरोजाबाद का स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (जिला अस्पताल ) केवल रैफर केन्द्र बन चुका है। जब मेडिकल कॉलेज नहीं था फिरोजाबाद उस समय भी यह अस्पताल रेफरेंस केंद्र बना हुआ था, और मरीज को आगरा रेफर कर दिया जाता था, अफ़सोस तो इस बात का है, कि आगरा मेडिकल कॉलेज है, और फिरोजाबाद भी मेडिकल कॉलेज है।
जो सुविधाये आगरा मेडिकल कॉलेज में है, वह सुविधाएं फिरोजाबाद में क्यों नहीं हैं। कॉलेज से सम्बद्ध सौ शैय्या हॉस्पिटल व ट्रॉमा सेंटर से अक्सर गर्भवती महिलाओं और अन्य रोगों से ग्रसित मरीजो को  आगरा रेफर किया जाता है। जब कि गरीब,मज़दूर,किसान इन अस्पतालों में इलाज के लिए आता है। यह एक बड़ा मुद्दा है। मैने जिला स्वास्थ्य कमेटी में एक सदस्य के रूप में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में सवाल उठाये है। लेकिन अधिकारी इस कान से सुनते है दूसरे कान से निकाल देते है।
जनपद के एनएच-2 हाईवे पर प्रतिदिन एक्सीडेंट होते हैं। सरकारी ट्रॉमा सेंटर उन मरीजों भी रेफर कर देता है। कभी कभी तो अधिकतर मरीज खून अधिक निकलने के कारण आगरा जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ देते है। यह गंभीर सवाल है। इन सवालों पर सीएमएस या मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के पास कोई जवाब नही होता।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ जफर आलम ने जिला अधिकारी सन्तोष कुमार  से अनुरोध किया है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान करे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular