Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोस्वामी तुलसीदास का जीवन जनमानस के लिए प्रेरणा:महराजगंज के इंटर कॉलेज में...

गोस्वामी तुलसीदास का जीवन जनमानस के लिए प्रेरणा:महराजगंज के इंटर कॉलेज में मनाई गई जयंती, वक्ताओं ने किया स्मरण


महराजगंज के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में महान संत गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गोस्वामी जी का जीवन सामान्य जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत है। गोस्वामी तुलसीदास का जन्म संवत 1554 (सन् 1532 ईस्वी) में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को उत्तर प्रदेश के राजापुर गाँव में पिता आत्माराम दुबे और माता हुलसी के यहाँ हुआ था। मूल नक्षत्र में जन्म लेने के कारण उन्हें त्याग दिया गया था। विशिष्ट वक्ता के रूप में हिंदी शिक्षक रामसुखी यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि गोस्वामी जी ने अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से रामभक्ति, धर्म, मर्यादा और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उनका साहित्य सनातन संस्कृति के लिए एक अमूल्य धरोहर है, जो समाज को लोकमंगल, सदाचार और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करती रहेगी। लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन बिनोद कुमार विमल ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा अधिकांश छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular