#बस्ती_न्यूज
दैनिक भास्कर ने बुधवार को बस्ती शहर के परिषदीय विद्यालयों की जमीनी हकीकत जानने के लिए पड़ताल की। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पुराना डाकखाना और प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में व्यवस्थाएं चिंताजनक पाई गईं। कहीं आंगनबाड़ी सहायिका बच्चों के बीच सोती मिलीं, तो कहीं विद्यालय परिसर में उगी झाड़ियां बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई थीं। सुबह 11:53 बजे प्राथमिक विद्यालय पुराना डाकखाना पहुंचने पर एक कक्ष में बच्चे किताबें पढ़ते मिले। वहीं, शिक्षक की कुर्सी पर एक महिला सोती हुई पाई गईं, जिनकी पहचान आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में हुई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्पना सिंह मौके पर अनुपस्थित थीं। बताया गया कि बच्चे दोपहर का भोजन कर चुके थे। विद्यालय में कुल 30 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें से बुधवार को 25 बच्चे उपस्थित थे। परिसर में जगह-जगह बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई थीं, जिससे बच्चों के लिए सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा बना हुआ था। प्रधानाध्यापिका कल्पना सिंह से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय बंद था और उन्हें संचालन के लिए भेजा गया है। अपनी अनुपस्थिति के संबंध में उन्होंने कहा कि वह राशन लेने के लिए बाहर गई थीं। झाड़ियों के बारे में उनका कहना था कि चार दिन पहले मजदूर लगाकर सफाई कराई गई थी। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन की पड़ताल की गई। यहां भी परिसर की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। प्रधानाध्यापिका संध्या वर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को सफाई कराई गई थी। इस विद्यालय में 32 बच्चे पंजीकृत हैं, जबकि बुधवार को 20 बच्चे उपस्थित थे। बच्चों के ड्रेस में न आने पर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि अब ड्रेस के लिए पैसा सीधे खातों में भेजा जाता है, और बच्चों को ड्रेस पहनकर आने के लिए कहा जाता है, लेकिन वे इसका पालन नहीं करते। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में उनकी अकेले की तैनाती है और एक रसोइया भी कार्यरत है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बच्चों के बीच सोती मिलीं आंगनबाड़ी सहायिका:बस्ती के परिषदीय स्कूलों में अव्यवस्थाएं, झाड़ियां सुरक्षा के लिए खतरा बनीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












