#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के विक्रमजोत विकास क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें अब शोपीस बन गई हैं। हाईवे अथॉरिटी ने जून माह में इन लाइटों को लगवाया था, लेकिन ये केवल कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ दिनों के लिए ही जलीं। यात्रा समाप्त होते ही इन्हें बंद कर दिया गया। खतम सराय, कवलपुर और शंकरपुर गांवों के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर ये स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई थीं। ये लाइटें 6 जुलाई से 14 जुलाई तक कांवड़ यात्रा के दौरान ही प्रकाशित हुईं। यात्रा संपन्न होते ही इन्हें बंद कर दिया गया। हाईवे अथॉरिटी ने इन लाइटों को जलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर अपने ट्रांसफार्मर भी लगवाए हैं। इन ट्रांसफार्मर से किसी भी व्यक्ति को कनेक्शन लेने की अनुमति नहीं है। हालांकि लाइटें नहीं जल रही हैं, लेकिन बिजली विभाग का मीटर लगातार चल रहा होगा, जिससे बिल आने की संभावना है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनीं:कांवड़ यात्रा के लिए जलीं, खत्म होते ही बंद; करोड़ों खर्च
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












