बहराइच के रामनगर सेमरा नानपारा स्थित जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षिक, साहित्यिक और खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान, कक्षा 10 के छात्र और युवा साहित्यकार कामरान को ‘बेस्ट छात्र’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों, अनुशासन, साहित्यिक योगदान और विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए दिया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी वर्मा ने कामरान को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अब्दुल हफीज खान, संतोष श्रीवास्तव और देवदास त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
नानपारा में कामरान को मिला बेस्ट छात्र सम्मान:जवाहर लाल इंटर कॉलेज में सम्मान एवं विदाई समारोह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












