#बस्ती_न्यूज
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को नगर पंचायत कप्तानगंज स्थित श्री स्वीट हाउस पर छापा मारा। टीम ने दुकान से पनीर, जलेबी और खोवा सहित विभिन्न खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए। इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि छापेमारी के दौरान ही दुकान के बाहर स्वच्छता मानकों का उल्लंघन देखा गया। फूड विभाग की टीम में अजय कुमार श्रीवास्तव, सुभाष कुमार श्रीवास्तव और श्रीमती अंकिता देवी शामिल थीं। टीम ने दुकान के अंदर से विभिन्न मिठाइयों और खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। छापेमारी के दौरान, जब टीम दुकान के अंदर नमूने ले रही थी, तब दुकान के बाहर खुला दूध बिना ढके रखा हुआ था। मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री बनाने का तरीका भी अस्वच्छ पाया गया। इसके बावजूद, खाद्य विभाग की टीम ने इन अस्वच्छता के मामलों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने विभाग की इस कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि टीम की मौजूदगी में हो रही लापरवाही पर भी तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी। लोगों का मानना है कि कांवड़ यात्रा से पहले इस तरह की ‘खानापूर्ति’ वाली कार्रवाई से मिलावट और अस्वच्छता पर अंकुश नहीं लगेगा। यह वही मार्ग है जिससे होकर आगामी कांवड़ यात्रा गुजरेगी। लाखों की संख्या में शिवभक्तों के गुजरने के कारण इस मार्ग पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों की सफाई और गुणवत्ता पर सख्ती बरतना और भी आवश्यक हो जाता है। विभागीय अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी सामग्री में मिलावट या अमानक स्तर की पुष्टि होती है, तो दुकान संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, लोगों का मानना है कि विभाग को कांवड़ यात्रा से पहले अस्वच्छता के मामलों में भी उतनी ही सख्ती दिखानी चाहिए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज मिठाई दुकान पर छापा, नमूने जब्त:छापेमारी के दौरान अस्वच्छता दिखी, कार्रवाई पर सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












