HomeHealth & Fitnessपूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन पर खरगे ने जताई चिंता, प्रभावितों के...

पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन पर खरगे ने जताई चिंता, प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस आपदा ने कई लोगों की जान ले ली है और हजारों परिवारों को उजाड़ दिया है। खरगे ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हर पीड़ित के साथ खड़ी है।

खरगे ने एक्स पर लिखा कि एनडीए सरकारों के वादे और असम के 2016 के विजन डॉक्यूमेंट में किए गए बाढ़ मुक्त राज्य बनाने के वादे हवा हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ अब हर साल की नियमित त्रासदी बन चुकी है, लेकिन सरकार की तैयारी और दीर्घकालिक समाधान के प्रयास बेहद कम हैं। उन्होंने मांग की कि पीएम केयर्स फंड का तुरंत उपयोग कर प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा, व्यापक पुनर्वास और सतत राहत दी जाए।

उन्होंने कहा कि देश अपनी सशस्त्र सेनाओं, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों पर गर्व करता है, जो लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। लेकिन इस मानवीय संकट के पैमाने को देखते हुए सरकार को और अधिक संसाधन, वित्तीय सहायता और अतिरिक्त कर्मियों को तैनात करना चाहिए ताकि बचाव कार्य तेज हो, क्षतिग्रस्त ढांचे का पुनर्निर्माण हो और कोई भी प्रभावित परिवार पीछे न छूटे। खरगे ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों की हर संभव मदद करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments