बांसी तहसील क्षेत्र में खोजीपुर-बेदौली मार्ग का निर्माण कार्य 26 साल बाद पूरा हो गया है। यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दैनिक भास्कर ने हाल ही में इस मार्ग की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के मात्र तीन दिन के भीतर ही प्रशासन ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया। अब यह मार्ग आरसीसी (RCC) तकनीक से बनकर तैयार हो चुका है। सड़क बनने से क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। वर्षों से धूल, कीचड़ और गड्ढों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए अब आवागमन सुगम हो गया है। विशेषकर बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियां अब समाप्त हो गई हैं। खरचौला निवासी नीरज मिश्र ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “हम दैनिक भास्कर का धन्यवाद करते हैं। उनकी खबर के प्रभाव से ही 26 सालों से उपेक्षित यह सड़क अब बनकर तैयार हो पाई है।” ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन में सुविधा हुई है, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी।
खोजीपुर-बेदौली सड़क 26 साल बाद बनी:दैनिक भास्कर की खबर के बाद तीन दिन में बनकर तैयार हुई RCC सड़क
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












