Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत:श्रावस्ती में बाइक चालक...

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत:श्रावस्ती में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, ट्रक-चालक पुलिस हिरासत में


श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईदगाह के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 40 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान भिनगा नगर के मोहल्ला कहारन निवासी सईद अहमद उर्फ दरोगा के रूप में हुई है। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बताया गया कि सईद अहमद भिनगा स्थित एक खाद एवं बीज की दुकान पर कुछ समय से पल्लेदारी का काम करते थे। शनिवार को वह उसी दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत सत्य कुमार के साथ बाइक पर बैठकर 15 बोरी धान उतरवाने के लिए दहाना स्थित गोदाम की ओर जा रहे थे। हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान से करीब 700 मीटर आगे ईदगाह तिराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पल्लेदार सईद अहमद की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाइक चालक सत्य कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली भिनगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सईद अहमद पहले रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे और कुछ समय से पल्लेदारी का काम करने लगे थे। उनके परिवार में पत्नी और भाई के बेटे हैं। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भिनगा मुख्यालय में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है।भारी वाहनों का आवागमन कस्बे के भीतर से होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं।लोगों ने प्रशासन से जाम की समस्या के स्थायी समाधान और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments