Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छेड़छाड़ का विरोध, दो भाइयों पर चाकू से हमला:सिद्धार्थनगर में मनबढ़ युवक...

छेड़छाड़ का विरोध, दो भाइयों पर चाकू से हमला:सिद्धार्थनगर में मनबढ़ युवक ने परिजनों संग पीटा, एक भाई की हालत गंभीर


सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र के आद्या प्रसाद नगर में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि एक युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दोनों भाइयों को पीटा और धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में एक भाई की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका इलाज गोरखपुर के अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता ने उसका बाजार पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह घर के पास मौजूद थी। इसी दौरान वार्ड का रहने वाला एक युवक सुनसान का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने जब विरोध करते हुए शोर मचाया तो उसका 15 वर्षीय छोटा भाई मौके पर पहुंच गया और आरोपी को ऐसा करने से रोका। आरोप है कि विरोध से गुस्साए युवक ने तुरंत धारदार हथियार निकाल लिया और किशोर पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने किशोर पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। छोटे भाई की चीख-पुकार सुनकर बड़ा भाई भी मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। लेकिन हमलावर युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उस पर भी हमला बोल दिया। दोनों भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में लगे शीशे भी तोड़ दिए और पूरे इलाके में दहशत फैलाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। परिजन गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इनमें एक भाई की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments