श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर भोजपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सास-बहू घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मनपुर भोजपुर गांव की निवासी रामदुलारी का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के कारण विपक्षियों ने रामदुलारी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। जब उनकी सास बीच-बचाव करने आईं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए थाना इकौना भेज दिया। थाना अध्यक्ष इकौना परमानंद तिवारी ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
श्रावस्ती में जमीनी विवाद, सास-बहू घायल:इकौना के लक्ष्मनपुर भोजपुर गांव में हुई मारपीट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












