Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में जमीनी विवाद हिंसक हुआ:दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़...

श्रावस्ती में जमीनी विवाद हिंसक हुआ:दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप


श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लालबोझा दरवेश गांव में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पीड़ितों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब घर के मुखिया मौजूद नहीं थे। आरोपियों ने जबरन घर में प्रवेश किया, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घर का सामान बाहर फेंक दिया। हमलावरों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान पीड़ित के बेटे पर भी हमला किया गया, जिसने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बताया गया है कि हमलावर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से लैस थे, जिससे पूरे परिवार में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के समय डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद समय पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि उन्हें दबंगों से लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है। मल्हीपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments