बस्ती जिले के कुदरहा विकास खंड अंतर्गत बानपुर गांव में पिछले पांच दिनों से एक लंगूर ने दहशत फैला रखी है। इसके हमलों में अब तक दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, जबकि कई अन्य बाल-बाल बचे हैं। सोमवार सुबह बानपुर निवासी भिखारी चौहान पर लंगूर ने हमला कर दिया। जब वे बानपुर चौराहे की ओर जा रहे थे, तब लंगूर ने उनके सिर पर गहरे जख्म किए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर लंगूर को भगाया और घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके सिर पर आधा दर्जन टांके लगे। बाद में उन्हें कुदरहा सीएचसी रेफर किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले राजगीर मिस्त्री रामवृक्ष पर भी लंगूर ने हमला किया था, जिससे उन्हें नाखूनों से चोटें आईं। चार दिन पहले भोला चौहान को भी लंगूर ने सिर में काटकर घायल कर दिया था। लंगूर के डर से बच्चों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। पूर्व प्रधान सजन लाल, दिलीप और बाबूराम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लंगूर पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में आतंक मचा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित कर लंगूर को पकड़वाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में डीएफओ डॉ. शिरीन ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही (एक-दो दिन में) एक टीम भेजकर लंगूर को पकड़वा लिया जाएगा।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के बानपुर में लंगूर का हमला:पांच दिन में दो ग्रामीण गंभीर घायल, दहशत का माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











