कतर्नियाघाट वन्य प्रभाग की सुजौली रेंज के पारसपुरवा गाँव में एक तेंदुए ने 22 वर्षीय युवती प्रियंका कुमारी पर हमला कर दिया। प्रियंका खेत में घर से बाहर गई थी, तभी तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला कर तेंदुए को भगाया। वन विभाग की टीम ने तत्काल घायल युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। सुजौली वनक्षेत्राधिकारी रोहित कुमार के निर्देश पर वन दारोगा अनिल कुमार पटेल ने घायल युवती को अस्पताल पहुँचाने में मदद की। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी है। क्षेत्र में तेंदुए के लगातार बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा भयभीत हैं। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ समय से इस क्षेत्र में तेंदुए के हमले की कई घटनाएँ सामने आई हैं। 8 जून 2026 को कतर्नियाघाट रेंज के गिरिजापुरी मोड़ के पास बर्दिया निवासी मैसर और विजय सिंह घायल हुए थे। इससे पहले 22 मई 2026 को बरखड़िया बीट के तेलियनपुरवा निवासी मीणा देवी और उमेश भी तेंदुए के हमले में घायल हो गए थे।
पारसपुरवा गाँव में तेंदुए ने युवती पर हमला किया:घर से बाहर गई थी, दहशत में ग्रामीण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












