बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया-सुजौली मार्ग पर अचानक एक तेंदुआ बीच सड़क पर आ गया। तेंदुआ करीब 10 मिनट तक सड़क पर बैठा रहा। इससे एक बाइक सवार युवक घबराकर अनियंत्रित होकर गिर गया। जान बचाकर वह बाइक को छोड़कर बाजार की ओर भागा। सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा होने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर से चला गया। इस पूरी घटना का वीडियो कई राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बाइक के सामने आया तेंदुआ, VIDEO:बिछिया बाजार में बाइक सवार गिरा, 10 मिनट तक सड़क पर बैठा रहा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












