HomeHealth & Fitnessधार्मिक नगरी वाराणसी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनी,विशाल प्रतिमा की...

धार्मिक नगरी वाराणसी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनी,विशाल प्रतिमा की आरती उतारी

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में शिवभक्त लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती रविवार को उल्लास पूर्ण माहौल में मनाई गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम में माता अहिल्याबाई होल्कर का स्मरण करते हुए मंदिर न्यास ने माता की विशाल प्रतिमा का आरती कर विधिवत पूजन किया। श्रद्धालुओं ने भी लोकमाता के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनके प्रति अगाध प्रेम दिखाया। धाम में लोकमाता के सनातन धर्म में अतुल्य योगदान का पुण्य स्मरण किया गया। इसमें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे।

श्रद्धा स्मरण कार्यक्रम में बताया गया कि सनातन लोकचेतना को स्फूर्त एवं जीवंत रखने में माता अहिल्याबाई होलकर का अप्रतिम योगदान है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के भी अनेकानेक बार खंडन एवं पुनरोद्धार के संकटपूर्ण इतिहास में वर्तमान स्वरूप के लिए माता अहिल्याबाई होलकर का योगदान अविस्मरणीय है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सनातन धारा के महापुरुषों एवं महनीय मातृशक्ति की महान कथाओं को संरक्षित, प्रचारित एवं लोकप्रचलित कर सनातन प्रेरणापुंज को सदैव प्रज्वलित रखने हेतु कृत संकल्पित है। न्यास सनातन चेतना को जागृत रखने के दायित्व को अंगीकृत कर इस दायित्व के सुचारू निर्वहन करने के लिए निरंतर सजग एवं तत्पर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments