बांसी में हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने बुधवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर टेकधर बाबा मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद, दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर मध्य प्रदेश में 14 गौ रक्षकों को आजीवन कारावास दिए जाने के संबंध में एसडीएम बांसी को एक ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अंगद वर्मा ने इस कार्रवाई को ‘निंदनीय’ बताया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में गौ रक्षकों को आजीवन कारावास दिया जाना अनुचित है। वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि इन गौ रक्षकों को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो बांसी जिले से एक विशेष आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अंगद वर्मा ने अंत में कहा कि उनकी प्राथमिकता गौ रक्षा और राष्ट्र रक्षा है। इस दौरान मुख्य रूप से गोविंद विश्वकर्मा (जिला महामंत्री), प्रियांशु गुप्ता (जिला गोरक्षा प्रमुख), आदर्श श्रीवास्तव (जिला मंत्री), शिवा सिंह चौहान (जिला सोशल मीडिया प्रभारी), शुभम वर्मा (नगर अध्यक्ष), दिव्यांशु गुप्ता (नगर महामंत्री), आकाश साहनी (नगर गौ रक्षा प्रमुख), अशोक पटवा (नगर मंत्री) और सनी साहू (कार्य समिति सदस्य) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे
गौ रक्षकों को आजीवन कारावास:हिंदू परिषद, बजरंग दल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












