मोहम्मदी-खीरी,24 जून(तरुणमित्र)। शिया समुदाय का सातवी मोहर्रम अलम का जुलूस बाजार खुर्द इमामबाडे से बडे अकीदत के साथ उठा,जिसमे बडी तादात मे अकीदतमंदों ने शिरकत की,ऐ जिसमे इमाम हुसैन के 6 माह के अली असगर और भतीजे कासिम की शहादत पर निकाला जुलूस,जिसमे मौलाना ने करबला की शहादत पढी।
जुलूस मे मातमदारो ने या हुसैन ,या अली के नारे लगा रहे थे,नौहाख्वानो ने नौहाख्वानी की जिस पर अजुमने हुसैनिया के मातमदारो ने जोरदार सीना जनी की,जगह जगह पानी,शरबत की शबीलो के साथ साथ जगह जगह लगर भी किया गया,जुलूस इमामबाडे से शुकलापुर तिराहे से शुकलापुर इमामबाडे से देवस्थान से नतथू चौराहा पुत्तनी चौराहा अशोक चौराहा होते हुए पीडी इंटर कॉलेज से मोहल्ला सरैया से जामा मस्जिद होते हुए देवीस्थान से बाजार खुर्द होते हैं इमामबाड़े में तीन बजे रात्रि समाप्त हुआ।
शुकलापुर तिराहे पर लखनऊ मे कोचिंग मे हुऐ हादसे पर गहरा दुख के सार दो मिनट का मौन रखा गया,जुलूस का नेतृत्व अंजुमन के अध्यक्ष अब्बास नकवी ने किया बडे पैमाने पर मातमदार मौजूद रहे,जुलूस मे कस्बा इचार्ज सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।












