
फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध सौ शैय्या के एस आई सी यू विभाग में भीषण गर्मी में वहाँ लगे एयर कंडीशनरो के बन्द होने से नवजात शिशुओं का जीवन संकट में पड़ा हुआ है जिसको स्वास्थ्य विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी देखने वाला नही है
राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल के सौ शैय्या में एस आई सी यू विभाग में भर्ती 14 नवजात शिशुओं की जिंदगी भीषण गर्मी के दौरान वहाँ लगे एयर कंडीशनरों के बन्द होने से खतरे में पड़ गयी है। वहाँ केवल पँखे ही चल रहे है। जब कि इस विभाग में भर्ती शिशुओं के लिए एयर कंडीशनरों का होना बहुत जरूरी है। लेकिन किसी भी सक्षम अधिकारी व मौजूद स्टाफ ने पड़ रही भीषण गर्मी में इस तरफ ध्यान देना उचित नही समझा है। अब सवाल यह उठता है, कि यहाँ लगे एयर कंडीशनर खराब पड़े हुए है, या बन्द कर दिये गये है। जिनके बारे में किसी भी स्टाफ ने सही जानकारी नही दे पायी। और कोई भी चिकित्सक मौजूद नही था।
गौरतलब है। आखिर एस आई सी यू विभाग में लगे एयर कंडीशनरों को इस भीषण गर्मी में क्यों नही चालू किया गया, जहाँ नवजात शिशुओं को मशीनों में रखा गया है। जहां इनकी बहुत ही आवश्यकता रहती है। जब कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा जगह-जगह अन्य निर्माण कार्यो को कराया जा रहा है। लेकिन इन मासूमो को भयंकर पड़ रही भीषण गर्मी में भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
सौ शैय्या के एस आई सीयू में एयर कंडीशनर बन्द होने से नवजात शिशुओं की जिंदगी संकट में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












