इटवा विधानसभा से भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बुधवार को अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता की शिकायतें सुनीं और उनके नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया। ग्राम शनिचरा स्थित आवास पर आयोजित इस जनसुनवाई में पूर्व मंत्री ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार देश और प्रदेशवासियों के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ सभी पात्र लोग ले रहे हैं। डॉ. द्विवेदी ने जोर देकर कहा कि सरकार जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं को बूथ स्तर तक उठाएं और भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनमानस तक पहुंचाएं। इस जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने सुनी जनता की शिकायतें:इटवा स्थित आवास पर जनसुनवाई कर समाधान का दिया आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












