Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सबया विद्या मंदिर में अंक पत्र वितरण:मेधावी छात्रों को मेडल व प्रशस्ति...

सबया विद्या मंदिर में अंक पत्र वितरण:मेधावी छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया


सबया शिवनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा के अंक पत्र वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विनय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन रामाशंकर यादव ने किया। इस समारोह में कक्षा नर्सरी से 11वीं तक के प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि और प्रबंधक ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के शुल्क में उनके प्रतिशत अंकों के आधार पर छूट देने की घोषणा की गई। कक्षा 11ई में अनिकेत कुमार ने प्रथम, दीपांशु कुमार गुप्ता ने द्वितीय और करन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9ई में अनमोल कुमार व अंकुर सिंह प्रथम, प्रिया शर्मा द्वितीय और नंदनी यादव तृतीय रहीं। कक्षा 8ई में अनामिका प्रजापति प्रथम, जारा द्वितीय और शिल्पा चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7ई1 में अर्शिका प्रथम, अर्पिता द्वितीय और पुष्पा तृतीय रहीं, जबकि कक्षा 7ई2 में अनूप कुमार प्रथम, अनुराग गुप्ता द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय रहे। कक्षा 6ई1 में अंजली प्रथम, अंशिका द्वितीय और मधु तृतीय रहीं। कक्षा 6ई2 में प्रियांशु प्रथम, हिमांशु चौधरी द्वितीय और विशाल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5ई1 में आफरीन प्रथम, अनुष्का द्वितीय और अनुष्का यादव तृतीय रहीं। कक्षा 4ई1 में सुचिता प्रथम, आराध्या द्वितीय और आकाश कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3ई1 में एजाज अहमद प्रथम, अर्पिता द्वितीय और सुहानी चौधरी तृतीय रहीं। कक्षा 2ई1 में दीपांजलि प्रथम, आस्था सिंह द्वितीय और अर्पित यादव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 2ई2 में आकृष्ट यादव प्रथम, रत्नेश कुमार द्वितीय और कार्तिकेय तृतीय रहे। कक्षा 1ई1 में अनन्या सिंह प्रथम, प्रिया चौरसिया द्वितीय और आराध्या सिंह तृतीय रहीं, जबकि कक्षा 1ई2 में अरमान प्रथम, पीयूष द्वितीय और कृष्ण मुरारी तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी ई1 में अनुप्रिया प्रथम, अंशिका सिंह द्वितीय और सम्बिका सिंह तृतीय रहीं। यूकेजी ई2 में अक्षय प्रथम, शेरशाह द्वितीय और अमित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी ई1 में आरुषि प्रथम, सूर्यम द्वितीय और आरव तृतीय रहे। नर्सरी कक्षा में आशुतोष प्रथम, शमी अंसारी द्वितीय और प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिरुद्ध चौधरी, प्रबंधक शिवकुमार सिंह, गोपाल दुबे, धर्मराज खरवार, रामाशंकर यादव, रामदास, जन्मेजय सिंह, मनोज पटेल, अवधेश चौधरी, योगेंद्र नाथ शर्मा, बृजेश कुमार, शशि यादव, सुरेश गुप्ता, मोहम्मद वकील, श्वेता शर्मा, मैमूना, भरत प्रसाद, छोटेलाल रामध्यान शर्मा, रत्नेश, धर्मेंद्र चौधरी और राजकुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments