#बस्ती_न्यूज
बस्ती में शनिवार को विकास खंड गौर परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लाइव स्ट्रीमिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक प्रमुख गौर जटाशंकर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष लवकुश शुक्ला, खंड विकास अधिकारी गौर, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उपस्थित किसानों ने इस लाइव प्रसारण के माध्यम से सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर ब्लॉक में पीएम किसान निधि की लाइव स्ट्रीमिंग:हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी मिली, जनप्रतिनिधि और किसान रहे मौजूद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












